Tuesday, May 26, 2026
spot_img
HomeDehradunहार से तिलमिलाई कांग्रेस पहले ईवीएम और अब मतदाता सूची पर फोड़...

हार से तिलमिलाई कांग्रेस पहले ईवीएम और अब मतदाता सूची पर फोड़ रही ठीकरा: चौहान

देहरादून:- भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस उप चुनाव और निकाय चुनाव मे मिली हार से तिलमिला गयी है और अब हार के लिए बहाने तलाशने को मंथन कर रही है।

कांग्रेस के मतदाता सूची मे गड़बड़ी संबंधी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य पूर्ण कराने की सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन निर्वाचन आयोग के पास है। मतदाता सूची भी आयोग के दिशा निर्देशन मे बीएलओ द्वारा तैयार की जाती है। उन्होंने कहा कि सूची मे गड़बड़ियां जो सामने आई है उसमे कांग्रेस ही नही, बल्कि भाजपा को भी नुकसान उठाना पड़ा है। लेकिन भाजपा ने भी सिस्टम को दोषी मानकर इसमें सुधार की गुंजाइश की उम्मीद जतायी, लेकिन कांग्रेस इसे भी ईवीएम की भाँति दुष्प्रचार कर खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश कर रही है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस मे टिकट बेचने, भीतरघात और गुटबाजी की गूंज निकाय चुनाव के दौरान आम रही है। हाल ही मे कांग्रेस हाईकमान द्वारा राज्य के नेताओं को तलब किया गया तो जमीनी हार से ध्यान बंटाने के लिए कांग्रेस अब हार के कारणों पर मंथन मे जुट गयी। इसके लिए उसने वही पुराना राग छेड़ दिया जो कि हास्यास्पद है। कांग्रेसी नेता अपनी कारगुजारियों से बचने के लिए अब मतदाता सूची की आड़ ले रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी कि महज मतदाता सूची ही नही उसके लिए मत भी जरूरी है। जन सरोकारों के मुद्दे पर हमेशा विरोध करने की सजा जनता उसे देती रही है और भविष्य मे भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि लव जिहाद, लैंड जिहाद, या यूसीसी का विरोध कर रही कांग्रेस तुष्टिकरण से बाज नही आ रही है। सांस्कृतिक सरंक्षण और बदल रही डेमोग्राफी के खिलाफ बने भू कानून को भी वह पचा नही पा रही है। कांग्रेस जब तक जन की बात कर जन के पक्ष मे खड़ी नही होगी वह हार के लिए बहाने ही तलाशेगी। जनता उसकी हकीकत को बेहतर जानती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular