HomeDehradunहल्द्वानी प्रकरण में भाजपा सरकार की चुप्पी चिंताजनक: प्रीतम सिंह

हल्द्वानी प्रकरण में भाजपा सरकार की चुप्पी चिंताजनक: प्रीतम सिंह

देहरादून। हल्द्वानी में 8 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद सामने आए कथित ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। विधायक और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस का आरोप है कि यदि किसी सार्वजनिक स्थल को किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर ‘अशुद्ध’ बताकर उसका शुद्धिकरण किया गया है, तो यह संविधान में निहित समानता और सामाजिक न्याय की भावना के खिलाफ गंभीर मामला है। प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्यसभा में इस मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

कांग्रेस ने राज्यपाल से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों की पहचान कर भारतीय न्याय संहिता और अन्य संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई करने तथा भविष्य में जातिगत भेदभाव और सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाली घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।

प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां छुआछूत तथा जातिगत भेदभाव की मानसिकता के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि वह संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर अपना संघर्ष जारी रखेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular