HomeCrimeहत्या के प्रयास में फरार ₹10 हजार के इनामी आरोपी को दून...

हत्या के प्रयास में फरार ₹10 हजार के इनामी आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान **ऑपरेशन प्रहार** के तहत दून पुलिस को एक और सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को कोतवाली प्रेमनगर में वादी कुमार निशांत निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार ने तहरीर दी थी कि समीर त्यागी और उसके अन्य साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शिकायत के आधार पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा अपराध संख्या 97/2026 धारा 109/115(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ ही मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान की।

जांच के दौरान घटना में शामिल अभियुक्त प्रियांशु राणा पुत्र विक्रम सिंह राणा निवासी गढ़ी पुख्ता, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश को पुलिस ने 28 मई 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में दो अन्य अभियुक्तों समीर त्यागी और एकलव्य के नाम प्रकाश में आए थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

दोनों आरोपियों के लगातार फरार रहने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने उनकी गिरफ्तारी पर ₹10-10 हजार के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

इसी क्रम में 13 जून 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित ₹10 हजार के इनामी अभियुक्त एकलव्य को डाको वाली रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य आरोपी के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त और फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular