HomeDehradunपुलिस आरक्षी भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को एसएसपी देहरादून द्वारा सौंपे नियुक्ति...

पुलिस आरक्षी भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को एसएसपी देहरादून द्वारा सौंपे नियुक्ति पत्र,अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की करी कामना

देहरादून : मंगलवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी ना0पु0/पीएसी सीधी भर्ती 2025 में चयनित नागरिक पुलिस के 417 सफल अभ्यर्थियों को उनके नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए एसएसपी दून द्वारा बताया गया कि वर्तमान परिदृश्य में पुलिस के समक्ष कई नई चुनौतिया उभरी है। उक्त चुनौतियों से बेहतर ढंग से निपटते हुए आम जन के मध्य पुलिस की छवि को और बेहतर बनाने के लिये एक पुलिस कर्मी का शारिरिक तथा मानसिक रूप से सुदृढ होना नितान्त आवश्यक है, जिसमें पुलिस प्रशिक्षण की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।
अत: सभी चयनित अभ्यर्थी पुलिस ट्रेनिंग के दौरान सिखाई जा रही बातों को पूर्ण लगन एवं मनोयोग के साथ ग्रहण करे तथा भविष्य में कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान उक्त सिखलाई का अनुसरण करें। अंत मे एसएसपी देहरादून सभी चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस परिवार में आगमन पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular