Wednesday, April 15, 2026
spot_img
HomeDehradunउत्तराखंड में IAS और PCS अफसरों के बंपर तबादले, रुद्रप्रयाग के डीएम...

उत्तराखंड में IAS और PCS अफसरों के बंपर तबादले, रुद्रप्रयाग के डीएम भी बदले गए

उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के अलावा सचिवालय सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। हालांकि, काफी दिनों से तबादला सूची जारी होने की खबर सामने आ रही थी। ऐसे में अब राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी के अलावा अन्य जिम्मेदारियों पर भी बदलाव से जुड़ा आदेश जारी किया है।
उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर तबादला सूची जारी की है। कुछ आईएएस अधिकारियों के अलावा पीसीएस अधिकारी और सचिवालय सेवा के अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।
सूची में सबसे खास नाम प्रतीक जैन का रहा है, जो कि रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी हाल ही में बनाए गए थे, लेकिन कुछ ही समय में उन्हें इस पद से हटाया गया है। खास बात ये है कि पिछले दिनों जिलाधिकारी के रूप में वो एक धार्मिक विवाद को लेकर काफी चर्चा में रहे।
उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अलावा राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। इसके तहत इस तबादला सूची में 6 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है। इसी तरह चार पीसीएस अधिकारियों के नाम भी इस तबादला सूची में शामिल किए गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार, आईएएस अधिकारी संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन की जिम्मेदारी वापस ली गई है। इसी तरह 2016 बैच के आईएएस अधिकारी सौरभ गहरवार को अपर सचिव उद्योग और निर्देशक राजकीय मुद्रणालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
तबादला सूची में 2016 बैच के नरेंद्र सिंह भंडारी को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद के साथ ही निर्देशक सेवा आयोजन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
साल 2017 बैच के विनोद गिरि गोस्वामी को भी अपर सचिव आवास, मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन को भी जिले से हटाया गया है। उन्हें अब प्रबंध निदेशक गढ़वाल मंडल विकास निगम के अलावा मिशन निदेशक जल जीवन मिशन की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह 2018 बैच के आईएएस अधिकारी प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग से हटाने के बाद उनकी जगह 2018 बैच के ही विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है।
पीसीएस अधिकारी गिरधारी सिंह रावत को अब अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण के अलावा निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण और निदेशक उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद की भी जिम्मेदारी दी गई है। सचिवालय सेवा के सुरेश जोशी को अपर सचिव जनगणना की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।
सचिवालय सेवा के कविंद्र सिंह को अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। त्रिलोक सिंह मार्तोलिया को प्रबंध निदेशक शुगर मिल किच्छा का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
अब्ज प्रसाद वाजपेयी को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी की जिम्मेदारी मिली है. इससे हटकर पीसीएस अधिकारी कमलेश मेहता को टिहरी गढ़वाल के डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया है।
उत्तराखंड कैडर के साल 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे प्रबंध निदेशक जीएमवीएन, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक नमामि गंगे और परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू परियोजना के पदों पर कार्यरत थे।
वहीं, प्रतीक जैन को प्रबंध निदेशक जीएमवीएन, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक नमामि गंगे और परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू परियोजना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस विशाल मिश्रा अपनी नवाचारी प्रशासनिक सोच और विकासोन्मुखी पहलों के लिए जाने जाते हैं।
उन्होंने एचबीटीआई कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और आईआईटी कानपुर से जल संसाधन इंजीनियरिंग में एमटेक किया। मिश्रा पूर्व में अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुके हैं। इसके साथ ही वे कोसी नदी परियोजना से भी जुड़े रहे हैं। जहां उनके कार्यों की सराहना हुई।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular