Wednesday, April 15, 2026
spot_img
HomeCrimeअवैध खनन के विरुद्ध दून पुलिस की प्रभावी कार्यवाही,अवैध खनन में 09...

अवैध खनन के विरुद्ध दून पुलिस की प्रभावी कार्यवाही,अवैध खनन में 09 वाहन (02 पिकअप, 07 ट्रेक्टर ट्राली) सीज

प्रेमनगर::

पट्टे की आड़ में कर रहे थे अवैध खनन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद में अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में  थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा अलग अलग पुलिस टीमें बनाकर ऐसे स्थानों को चिन्हित कर छापेमारी की गयी तो कोल्हू पानी कोटड़ा सन्तौर में पट्टे की आड़ में 07 टैक्टर ट्राली एवं 02 पिकअप वाहन अवैध खनन करते हुए पाये गये, जिनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उक्त वाहनों को अवैध खनन/ओवरलोड सीज किया गया। अवैध खनन के सम्बन्ध में रिपोर्ट सम्बन्धित विभाग को प्रेषित की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular