Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeDehradunनिकाय प्रत्याशियों के लिए जल्द बनेगा पैनल : महेंद्र भट्ट

निकाय प्रत्याशियों के लिए जल्द बनेगा पैनल : महेंद्र भट्ट

देहरादून,

भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। हर निकाय में प्रत्याशी चयन को प्रभारी नियुक्त कर दो से तीन नामों का पैनल बनाने का निर्णय लिया गया है साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस बात की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि हर निकाय में प्रत्याशियों का पैनल बनाने को जल्द प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। जो जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद दो से तीन नाम प्रदेश नेतृत्व को भेजेंगे। पैनल पर प्रदेश संसदीय समिति विचार करेगी और उसके आधार पर उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। भट्ट ने कहा कि भाजपा निकाय चुनावों लिए पूरी तरह तैयार है। संगठन स्तर पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

भट्ट ने बताया-पार्टी की प्राथमिकता फिलहाल ज्यादा से ज्यादा वोटरों को निकाय की मतदाता सूची में जोड़ने की है। इसकी जिम्मेदारी पार्टी के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ को दी गई है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular