Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeCrimeअवैध नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही 5.98 ग्राम अवैध...

अवैध नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही 5.98 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त  गिरफ्तार

देहरादून : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड”के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में  चैकिंग के दौरान टिमली धर्मवाला क्षेत्र से एक अभियुक्त को 5.98 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त मोहसिन पुत्र यामीन निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून से पूछताछ के दौरान  पूर्व में भी जेल जाना प्रकाश में आया है।
RELATED ARTICLES

Most Popular