Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeDehradun2025-26 में 400 करोड़ खर्च कर 7000 किमी से अधिक सड़कें गड्ढामुक्त

2025-26 में 400 करोड़ खर्च कर 7000 किमी से अधिक सड़कें गड्ढामुक्त

देहरादून। उत्तराखंड में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए धामी सरकार तेज प्रयास कर रही है। पंचायत भवनों के निर्माण से लेकर सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने और धार्मिक स्थलों तक रोपवे नेटवर्क विकसित करने तक कई मोर्चों पर काम तेजी से हो रहे है। सरकार का उद्देश्य गांवों से लेकर तीर्थ स्थलों तक बेहतर संपर्क, सुविधाएं और विकास की नई राह तैयार करना है। प्रदेश में वर्ष 2025‑26 में 3,134 किमी सड़कों को मानसून से पहले और 4,149.17 किमी को मानसून के बाद गड्ढामुक्त किया गया।
राज्य सरकार की ओर से विधानसभा सत्र के दौरान जानकारी दी गई कि सरकार ने चार वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण और पुनर्निर्माण किया है। राज्य में कुल 5867 पंचायत भवन हैं, जिनमें से 1134 भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में थे।
सड़कों के मोर्चे पर भी विभाग ने तेजी से काम किया है। लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2025-26 में मानसून से पहले और बाद में मिलाकर सात हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों को गड्ढामुक्त किया है। 3,134 किमी सड़कों को मानसून से पहले और 4,149.17 किमी को मानसून के बाद गड्ढामुक्त किया गया।
हरिद्वार जिले में 313 किमी से अधिक सड़कें गड्ढामुक्त की गईं। गड्ढामुक्त अभियान पर 400 करोड़ का खर्च किया। इससे आवागमन सुगम होने के साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
पर्यटन व तीर्थ यात्राओं को सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य में कई रोपवे परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular