Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeDehradunविकासनगर में बोलेरो और बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत, हादसे में शिक्षिका...

विकासनगर में बोलेरो और बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत, हादसे में शिक्षिका की दर्दनाक मौत

विकासनगर: सहसपुर थाना क्षेत्र के हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच शुक्रवार शाम को हुई बोलेरो और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में महिला शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि गंभीर घायल टीचर को नजदीक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर शिक्षक को डॉक्टरों ने देहरादून इंद्रेश हॉस्पिटल रेफर कर दिया।
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और रोजना घटित सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना शुक्रवार शाम सहसपुर थाना क्षेत्र की है, यहां हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच एक बोलेरो जीप और एक बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रतीतपुर की प्रधानायाध्यपक सुशीला बिंजोला स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने सहकर्मी शिक्षक प्रवीण वर्मा के साथ बाइक से विकासनगर घर जा रही थी।
हर्बटपुर की ओर से आती बोलेरो की बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई. जिससे मोटर साइकिल सवार दोनों शिक्षक सड़क पर गिर गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को नजदीक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शिक्षिका सुशीला बिजोला (उम्र 59 साल) निवासी विकासनगर को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल शिक्षक प्रवीण वर्मा को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सहसपुर थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक महिला शिक्षक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल शिक्षक को हायर सेंटर भेजा गया है। बाइक और बोलेरो वाहन को चौकी में खड़ा किया गया है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विकासनगर क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसों की खबर सामने आती रहती है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन सड़क हादसों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। वहीं बीते दिनों विकासनगर के कालसी क्षेत्र के बैराटखाई गागंरोऊ मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। वाहन में आठ लोग सवार थे, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular