Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomeDehradunलालढांग–चिल्लरखाल मोटर मार्ग डॉ हरक सिंह रावत के अथक प्रयासों का परिणाम"...

लालढांग–चिल्लरखाल मोटर मार्ग डॉ हरक सिंह रावत के अथक प्रयासों का परिणाम” – गोदियाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने लालढांग–चिल्लरखाल मोटर मार्ग को लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट से मिली स्वीकृति पर उत्तराखंड कांग्रेस ने स्वागत किया है, लेकिन इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रेय लेने की कोशिशों को सिरे से खारिज किया है। गोदियाल ने स्पष्ट कहा कि लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग के लिए वास्तविक और ठोस प्रयास पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत द्वारा किए गए थे। उन्होंने केंद्र और राज्य स्तर पर निरंतर पैरवी की, संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया और इस मार्ग को जनहित का विषय बनाकर आगे बढ़ाया।

गोदियाल ने कहा कि जब से कोटद्वार की विधायक ऋतु खंडूरी बनी हैं, तब से यह मामला और अधिक विवादों तथा पेचीदगियों में उलझा। भाजपा सरकार की नीतिगत असमंजस और कमजोर पैरवी के कारण यह परियोजना लंबे समय तक अटकी रही।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से मिली स्वीकृति स्थानीय जनता के संघर्ष और डॉ. हरक सिंह रावत के सतत प्रयासों का परिणाम है। भाजपा आज राजनीतिक लाभ लेने के लिए श्रेय की राजनीति कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि यदि समय रहते गंभीर पैरवी होती तो यह मार्ग वर्षों पहले बन चुका होता।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्यों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन भाजपा का इतिहास रहा है कि वह तैयार योजनाओं पर फीता काटकर श्रेय लेने का प्रयास करती है।

कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करती है कि लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग जनता की मांग और संघर्ष का परिणाम है — न कि भाजपा सरकार की कोई नई उपलब्धि।

RELATED ARTICLES

Most Popular