HomeDehradun28,344 किसानों को मिला 62.84 करोड़ का फसल बीमा क्लेम

28,344 किसानों को मिला 62.84 करोड़ का फसल बीमा क्लेम

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश आगमन पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और उत्तराखंड से विशेष लगाव के लिए आभार व्यक्त किया।
कृषि मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत सरकार के डिजिक्लेम पोर्टल के माध्यम से रबी 2024-25 मौसम के अंतर्गत एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के सहयोग से 28,344 बीमित किसानों को कुल 62.84 करोड़ रुपये का फसल बीमा क्लेम जारी किया गया।
गणेश जोशी ने कहा कि पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2016 से अब तक 6,25,161 किसानों को 1,146.43 करोड़ रुपये का लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं और यह बीमा भुगतान किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular