HomeCrimeपुलिस की तत्परता से खुला मामला,नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की तत्परता से खुला मामला,नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

महिलाओं और बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता का परिचय दिया है। थाना सेलाकुई क्षेत्र में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में पीड़िता के घर किराए पर रह चुका था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेलाकुई निवासी वादी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को पूर्व किरायेदार तौकीर अंसारी बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना सेलाकुई में धारा 65(1)/75/77 बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने घटना स्थल व आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। अथक प्रयासों के बाद आरोपी को भाऊवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी की पहचान तौकीर अंसारी पुत्र शाहिद मियां निवासी ग्राम भंगा थाना भंग जिला पश्चिमी चंपारण बिहार आयु 20 वर्ष के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पी.डी. भट्ट थानाध्यक्ष सेलाकुई, मीना रावत, कांस्टेबल उपेंद्र भंडारी, प्रवीण शामिल थे।
दून पुलिस की इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular