HomeDehradunगांधी जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि,

गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि,

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क, देहरादून पहुंचकर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और त्याग के मार्ग पर चलकर न केवल भारत को स्वतंत्रता दिलाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि पूरे विश्व को शांति और एकता का मार्ग दिखाया। उनका जीवनदर्शन आज भी समाज को नई दिशा देने वाला है।
मुख्यमंत्री ने आमजन से गांधीजी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि बापू की प्रेरणा से हमें स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सादगी का जो संदेश मिला है, वही राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला है।
उन्होंने कहा कि आज जब देश और प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है, तब गांधीजी के आदर्शों को अपनाकर हम एक समरस, स्वच्छ और आत्मनिर्भर समाज की स्थापना कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular