Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeDehradunआपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री की 1200 करोड़ रुपये की घोषणा...

आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री की 1200 करोड़ रुपये की घोषणा प्रदेश की जनता के साथ छलावा : नवीन जोशी

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखण्ड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए घोषित 1200 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज को झूठा भरोसा और छलावा बताया है।

जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता को बार-बार केंद्र सरकार केवल खोखले आश्वासनों से गुमराह कर रही है। प्रदेश को अब तक आपदा के वास्तविक नुकसान की भरपाई के लिए उचित मदद नहीं मिली है। राज्य सरकार ने जहां 5700 करोड़ रुपये से अधिक की क्षति का आकलन कर केंद्र से सहायता मांगी थी, वहीं प्रधानमंत्री द्वारा केवल 1200 करोड़ रुपये की घोषणा करना प्रदेश की जनता के साथ अन्याय है।

प्रदेश महामंत्री ने आरोप लगाया कि—

• प्रधानमंत्री का यह पैकेज राजनीतिक दिखावा है।

• केंद्र सरकार ने वास्तविक स्थिति को अनदेखा किया है।

   

• राहत व पुनर्वास कार्यों के लिए यह धनराशि नाकाफी है।

श्री जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाएगी और प्रदेश की जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि “मोदी जी का 1200 करोड़ रुपये का पैकेज केवल मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए है, जमीनी हकीकत में इससे प्रदेश को कोई राहत नहीं मिलने वाली।”

RELATED ARTICLES

Most Popular