Friday, May 29, 2026
spot_img
HomeDehradunबटोली गांव के बदलेंगे हालात! ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम

बटोली गांव के बदलेंगे हालात! ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर क्षेत्र के बटोली गांव सड़क न होने और भूस्खलन की वजह से कैद हो गई है। खतरनाक रास्तों से होकर बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग गांव में आना-जाना कर रहे हैं। डीएम सविन बंसल ने प्रभावित गांव पहुंचकर स्थानीय निवासियों से बातचीत की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

सीएम धामी ने अधिकारियों को इस गांव में पहुंचने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि आपदा, मुसीबत और अनहोनी को कम करना प्रशासन का दायित्व है. प्रशासन इसके लिए प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों को विस्थापन के लिए किराये हेतु 3.84 लाख का एडवांस चैक दिया है। यानी 4-4 हजार रुपए प्रति परिवार प्रतिमाह प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए दिए गए हैं। सरकार ने एसडीएम विकासनगर को निर्देशित किया कि गर्भवती माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एएनएम नियमित दौरा निरंतर शुरू किया जाए।इसके साथ ही गांव की सड़क और दरार की मरम्मत के निर्देश दिए है।

सरकार ने ग्रामीणों की मांग पर कोटी- बटोली रोड लोक निर्माण विभाग को सौंपने की कार्रवाई के साथ ही बटोली से थान गांव सड़क विकल्प पर लोक निर्माण विभाग को सर्वे के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही एक हेलीपैड बनाने के भी सरकार ने निर्देश जारी किए हैं. ताकि गर्ववती महिलाओं को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular