Sunday, April 12, 2026
spot_img
HomeUttarakhandपंचायत चुनाव को लेकर उत्तरकाशी पुलिस सतर्क, हिमाचल सीमा से 85 पेटी...

पंचायत चुनाव को लेकर उत्तरकाशी पुलिस सतर्क, हिमाचल सीमा से 85 पेटी अवैध शराब बरामद

 मोरी:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के मद्देनज़र उत्तरकाशी पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में थाना मोरी पुलिस टीम ने शुक्रवार को उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर सनेल बैरियर के समीप सघन चेकिंग अभियान के दौरान 85 पेटी अवैध देशी शराब (संतरा मार्का नंबर 1) बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 4.30 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  सरिता डोबाल के दिशा-निर्देशन में चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा स्टैटिक सर्विलांस टीमें, उड़न दस्ते, एसओजी और थाना पुलिस की टीमें सक्रिय मोड में कार्य कर रही हैं।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट  देवेंद्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण में और थानाध्यक्ष मोरी श्री रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने 5 जुलाई को आराकोट सनेल बैरियर पर यह कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान हिमाचल की ओर से आ रही एक पिकअप (HP62-4626) को पुलिस बैरियर पर रुकवाने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 85 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन को मौके पर ही सीज़ कर दिया। इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना मोरी में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधीक्षक  सरिता डोबाल ने बताया कि “उत्तरकाशी पुलिस पंचायत चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, शराब वितरण अथवा आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

RELATED ARTICLES

Most Popular